featured Breaking News

सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में कंधे में चोट की जांच के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को बुधवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल सोनिया दो दिन अस्पताल में ही रहेंगी।

Sonia Gandhi

सूत्रों के मुताबिक वह सर्जरी के टांके कटवाने अस्पताल आई है। यह नियमित जांच थी और पिछले सप्ताह छुटटी देते हुए उन्हें ऐसा करने की सलाह दी गयी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट की वजह से तीन अगस्त को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह वाराणसी में एक रैली के दौरान बीमार पड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 14 अगस्त को अस्पताल से छुटटी दे दी गयी थी। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि बायें कंधे पर लगी चोट और बीमारी से वह उबर गयी हैं, और उनकी हालत अच्छी है।

Related posts

’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ कार्यक्रम से डेंगू के मामलों में आई 50 फीसद की कमी

Trinath Mishra

यूपी के 20वें सीएम अखिलेश ने प्रथम सीएम को अर्पित किए पुष्प, 21वें सीएम योगी पर साधा निशाना

Trinath Mishra

New Parliament Inauguration: पीएम मोदी ने सेंगोल को किया दंडवत प्रणाम, ओम बिरला संग संसद भवन किया स्थापित

Rahul