featured Breaking News

सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में कंधे में चोट की जांच के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को बुधवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल सोनिया दो दिन अस्पताल में ही रहेंगी।

Sonia Gandhi

सूत्रों के मुताबिक वह सर्जरी के टांके कटवाने अस्पताल आई है। यह नियमित जांच थी और पिछले सप्ताह छुटटी देते हुए उन्हें ऐसा करने की सलाह दी गयी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट की वजह से तीन अगस्त को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह वाराणसी में एक रैली के दौरान बीमार पड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 14 अगस्त को अस्पताल से छुटटी दे दी गयी थी। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि बायें कंधे पर लगी चोट और बीमारी से वह उबर गयी हैं, और उनकी हालत अच्छी है।

Related posts

पढ़े रात 11 बजे की बड़ी ख़बरें सिर्फ भारत खबर पर, 29 जुलाई को भारत आएगा राफेल

Rani Naqvi

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

Srishti vishwakarma

Protest in Lucknow: सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने…

Shailendra Singh