featured Breaking News देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो में पदक जीतने पर साक्षी को दी बधाई

modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो में पदक जीतने पर साक्षी को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खेलों के महाकुंभ रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी। साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता। यह रियो में भारत का पहला पदक है।

मोदी ने ट्वीट किया, साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। पूरा देश खुश है। रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हमें साक्षी पर गर्व है।
On this very auspicious day of Raksha Bandhan, Sakshi Malik, a daughter of India, wins a Bronze & makes all of us very proud. #Rio2016

— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2016

साक्षी ओलम्पिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट हैं। 23 साल की साक्षी ने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया। कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण जापान की कोओरी इको ने जीता जबकि रूस की वालेरिया काबलोवा ने रजत हासिल किया। काबलोवा ने ही क्वार्टर फाइनल में साक्षी को हराया था।

Related posts

पाकिस्तान ने पंजाब में ड्रोन के जरिए भेजा हथियारों का जखीरा, पुलिस ने ‘नापाक’ मंसूबों पर फेरा पानी

Saurabh

फुटबॉल विश्व कपः ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार जीतने वाले मेसी इस विश्व कप नहीं कर पाए खास प्रदर्शन

mahesh yadav

हिंदी दिवस स्पेशल: हिंदी पर आज भी अंग्रेज़ी हावी?, संविधान में ऐसे मिला था हिन्दी को महत्व, जाने इतिहास

Rahul