लाइफस्टाइल मनोरंजन

हरियाणा की मनुषि चिल्लर ने एफबीबी फेमिना में मारी बाजी

jjsd हरियाणा की मनुषि चिल्लर ने एफबीबी फेमिना में मारी बाजी

मुंबई। मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया का ग्रांड फिनाले रविवार को हुआ है। इसमें हरियाणा की लड़की ने बाजी मार ली। हरियाणा की मनुषि चिल्लर ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता बनी हैं। मुंबई के यशराज स्टूडियो में इस समारोह का आयोजन किया गया। जहां मिस हरियाणा मनुषि चिल्लर को इस खिताब ने नवाजा गया। मनुषि चिल्लर को पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया है। मनुषि चिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्होंने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड को भी अपने नाम किया है। इसके बाद अब मनुषि चिल्लर दिसंबर में होने वाले मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत को दर्शाएंगी। यह प्रतियोगिता दिसंबर में चीन में होने वाली है।

jjsd हरियाणा की मनुषि चिल्लर ने एफबीबी फेमिना में मारी बाजी

प्रतियोगिता में उत्तराखंड की रहने वाली अनुकृति गुसाईं ने टॉप 6 में अपनी जगह को पक्का किया। अनुकृति गुसाईं को प्रतियोगिता में मल्टीमीडिया अवॉर्ड और टाइमलेस ब्यूटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पिछले साल इस प्रतियोगिता में गोवाहाटी की प्रियदर्शनी चटर्जी ने बाजी मारी थी। यहां प्रतियोगियों ने लोक सांस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया। वही 30 राज्यों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वही इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सोनू निगम और एक्ट्रेस आलिय भट्ट ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

प्रतियोगिता को सिवेब डिजाइनर, बॉलिवुड स्टार्स, सुपर मॉडल्स ने जज किया है। इस प्रतियोगिता का जज करने वाली हस्तियों का नाम अभिषेक कपूर, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन रामपाल, विद्युत जामवाल तथा बिपाशा बसु थीं। इस प्रतियोगिता की पहली रनअप जम्मू कश्मीर की सना दुआ रही और दूसरी रनरअप विहार से रही। इस प्रतियोगिता में दूसरी रनरअप बिहार की प्रियंका कुमारी रही।

Related posts

‘जोधा अकबर’ में ‘सलीमा बेगम’ का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का 29 साल में निधन

Kalpana Chauhan

दीपावली स्पेशल: इस बार कुम्हारों के घर भी होंगे रोशन, मिट्टी से बने सामान की बढ़ी डिमांड, लोकल फॉर वोकल का ट्रेंड

Saurabh

कठुआ गैंगरेप मामले में बिग बी के बयान से भड़के फैंस, कहा- ये है बॉलीवुड का असली चेहरा

rituraj