featured देश

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

LDFJMHK पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

सोमवार को पूरे देश में ईद का धूम देखी जा रही है। सभी लोग ईद मनाने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। ईद आने से पहले ही लोगों के चेहरे पर ईद की खुशियां देखी जा रही हैं। ऐसे में सोमवार को ईद के दिन सभी लोग ईद के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। चाहे दिल्ली की जामा मस्जिद हो या फिर भोपाल के ईदगाह की बात हो। सुबह से ही लोग नमाज अता करने के लिए यह मस्जिदों में पहुंच रहे हैं। ईद आने के साथ ही लोगों में एक दूसरे को खुशियां बांटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। लोग ईद की मुबारक बाद एक दूसरे को देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ईद की बधाई दी है। वही इस मौके पर अब बड़े बड़े नेता भी देशवासियों को ईद की बधाई दे रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कश्मीर में रह रहे लोगों को ट्वीट कर के ईद की बधाई दी है। तो वही दूसरी तरफ पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारक बाद ट्वीट करके दी है।

LDFJMHK पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी ईद की बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर ईद की बधाई दी और लिखा कि ‘ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं’ उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ईद का यह दिन देश में भाईचारे और शांति बनाए रखने की भावना का आगे बढ़ाएगा। वही दिल्ली में इस दिन के आने की काफी पहले से खुशियां मनाई जा रही थी। पुरानी दिल्ली समेत अन्य इलाकों में इसकी खुशियां काफी जोरो शोरों से मनाई जा रही है। रविवाद शाम से ही जामा मस्जिद में लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई थी। यहां लोग सोमवार को मनाई जाने वाली ईद की खरीददारी करने में लगे हुए थे। कोई अपने लिए नए कपड़े तो कोई अपना घर सजाने के लिए सामान ले रहा था। रंग बिरंगे कपड़ें खरीद कर लोग ईद की शुशियों में डूबे हुए हैं।

वही महीने भर का लोगों का इंतजार अब सोमवार को खत्म हो गया है। इस दिन लोगों में एक अलग ही तरह की शुशी का माहौल बना हुआ है। ईद के इस मौके पर छोटे बच्चों में इसका खासी शुखियां देखी जा रही है। छोटे बच्चे इस तरह से मस्ती में डूबे हुए हैं कि सभी लोग इन्हें देख कर प्रसन्न हो रहे हैं। इस दिन व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशियां झलर रही है। रंग बिरंगे कपड़े और इत्र समेत अन्य चीजें लोग खरीद रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों को भी इस दिन से काफी लाभ मिल रहा है।

Related posts

सेना के अभ्यास की स्थानीय पुलिस को थी पूरी जानकारी : सेना

shipra saxena

हरियाणा: फॉर्टिस अस्पताल पर गिरी गाज, सरकार ने जमीन की लीज की रद्द

Breaking News

पाक चुनाव से पहले चुनावी सर्वे में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे आगे

rituraj