देश

पती ने पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर पत्नी की मौत

murder पती ने पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर पत्नी की मौत

नई दिल्ली। यमुनापार के दिलशाद गार्डन इलाके में बुधवार को एक शख्स ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 30 बार वार कर उसकी हत्या कर डाली। इतना ही नहीं जब बेटा मां को बचाने के लिए आगे आया तो उसने बेटे को भी नहीं बख्शा आरोपी ने बेटे को भी चाकू से जख्मी कर दिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मी हालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

murder पती ने पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर पत्नी की मौत

बता दें कि वारदात के बाद आरोपी हमलावर पति फरार हो गया। सीमापुरी थाने की पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार पति की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मारी गई महिला की पहचान 36 वर्षीय रेखा बिष्ट के रूप में हुई है जबकि अस्पताल में भर्ती उसके घायल बेटे का नाम विनीत है। 15 वर्षीय विनीत की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

वहीं घटना सीमापुरी इलाके में दिलशाद गार्डन स्थित पी ब्लॉक में सुबह करीब छह बजे हुई। विनोद एक टेंट हाउस में प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने परिवार के साथ यहां रहता है। उसकी करीब 17 साल पहले रेखा से शादी हुई थी। विनोद के दो बेटे हैं। एक विनीत को घायल हो गया है और दूसरा 6 वर्षीय संचित। जानकारी के मुताबिक बिष्ट परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल का रहने वाला है। विनोद परिवार के साथ पिछले कुछ सालों से दिलशाद गार्डन इलाके में रह रहा था।

साथ ही विनोद बिष्ट को यह शक था कि उसकी पत्नी के किसी से रिश्ते हैं। इस बात को लेकर वह कुछ परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि कई बार उसकी इसके पहले भी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। घटनास्थल पर मौजूद लोग भी आपस में यह यही चर्चा कर रहे थे कि इनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच आपस में कहासुनी हुई थी। इसके बाद नाराज होकर विनोद ने घर की रसोई में रखा चाकू उठाया और अपनी पत्नी रेखा पर उसने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर उसके बड़े बेटे विनीत ने बचाने का प्रयास किया तो उसने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।

Related posts

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात, अधिकतम आर्थिक विषयों पर होगी चर्चा 

Rani Naqvi

बिहारः NDA में सीट शेयरिंग को लेकर मचे विवाद के बीच ‘लोजपा’ ने उपेंद्र कुशवाहा पर साधा निशाना

mahesh yadav

Coronavirus Cases in India: देश में मिले 50,407 नए कोरोना केस, 804 लोगों की हुई मौत

Rahul