Breaking News featured दुनिया देश भारत खबर विशेष

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष: योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है: पीएम मोदी

yoga 4 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष: योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है: पीएम मोदी

नई दिल्ली। योग को लेकर साल 2014 में 11 सितम्बर को सयुक्त राष्ट्र संघ में अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब एक प्रस्ताव यूएन में रखा तो उनको भी इसको लेकर ऐसी उम्मीद नहीं थी लेकिन आखिरकार यूएन ने भारत के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 दिसम्बर को योग दिवस के तौर पर 21 जून की तारीख को चुना जिसके बाद भारत ने योग को लेकर दुनियां को एक नई क्रांति दे दी।

yoga2 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष: योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है: पीएम मोदी

3 साल पहले हुई शुरूआत

ठीक 3 साल पहले देश की राजधानी दिल्ली में आयुष मंत्रालय और पीएमओ की देखरेख में पहले योग दिवस की व्यापक तैयारियां की गई राजपथ से पहला योग दिवस देश ही नहीं विश्व को भारत ने मना कर दिखा इसके बाद योग अब तक जो कि एक व्यक्ति विशेष तक ही सीमित था वो वहां से निकल कर लोगों के घरों तक जा पहुंचा । इस कार्यक्रम को मानने के लिए सरकार की तरफ से व्यापक आयोजन किए गये। इसके बाद से लगातार इस मौके पर आयोजन किए जाता रहे हैं।

yoga 6 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष: योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है: पीएम मोदी

इसके बाद दूसरे साल पीएम मोदी ने चंड़ीगढ़ को चुना जहां पर लोगों के बीच जाकर योग किया इसके साथ ही पूरे भारत के अलावा विश्व में क्रांति के तौर पर खड़ा कर दिया। इस बार पीएम मोदी ने योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को चुना जहां पर योग के साथ होने वाली क्रांति पर लोगों को जाग्रित भी किया।

योग को लेकर पीएम ने क्या कहा

योग की क्रांति पर जब सम्बोधन करने पीएम मोदी मंच पर आये तो पहले उन्होने विश्व योग दिवस को मना रहे लोगों का लखनऊ की धरती से अभिनन्दन किया। इसके बाद योग को लेकर उन्होने कहा कि योग स्वस्थ तन, मन और शरीर के साथ जीवन में जीने की कला को सिखाता है। योग व्यक्ति के मन को स्थिर रखता है। इसके साथ ही योग कतो हमें जीवन में नमक की तरह अपनाना होगा। जिस तरह नमक के बिना जीवन का रस नहीं मिलता उसकी तरह योग को लेकरबिना जीवन की कल्पना करना असम्भव है। योग ही जीवन का आधार है। इसके साथ ही हो रही बारिश पर लोगों के योग मैट के उपयोग पीएम चुटकी लेना नहीं भूले।

yoga 8 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष: योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है: पीएम मोदी

योग बना रहा है रोजगार का नया अवसर

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि योग बीते 3 सालों में पूरी दुनियां में योग के कई इस्टीट्यूट खुले हैं। जहां योग के शिक्षकों की मांग बढ़ी है। इस एक रोजगार के तौर पर उभर रहा है। जो कि विश्व को भारत की दी हुई एक अनमोल विरासत है। अब देश ही नहीं विदेशों में योग प्रशिक्षकों को लेकर मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए योग एक रोजगार का नया प्लेटफार्म लेकर आया है। इसके और व्यापक विकास और वैज्ञानिक बदलाव को लेकर आयुष मंत्रालय लगातार लगा हुआ है। आने वाले सालों में योग रोजगार की और व्यापक संभावनाए लेकर आयेगा।

yoga 5 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष: योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है: पीएम मोदी

जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है योग

आखिरकार योग दिवस पर पीएम मोदी योग और योग का संगम भारतीय राजनीत में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले उत्तर प्रदेश की धरती पर हुआ। तेज बारिश के बीच पीएम मोदी ने योग को लेकर एक नया अध्याय जोड़ दिया। उन्होने कहा कि  योग देश ही नहीं दुनियां को भी जोड़ने का काम कर रहा है। बीते 3 सालों में योग को सीखने जानने वालों का तादात बढ़ी है। ये योग क्रांति है और कुछ नहीं जो कि भारत की देन है। आज देश ही नहीं विदेशों में योग शिक्षा का एक उपक्रम बन कर उभर रहा है। योग स्वस्थ के लिए जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है। जिसके बिना स्वस्थ तन और मन नहं मिल सकता।

अजस्र पीयूष

 

 

 

Related posts

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट राहत, 5 तारीख तक रहेंगे हिरासत में

Rani Naqvi

आजमगढ़ में बड़ा हादसा, मैजिक-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत

Aditya Mishra

LIVE UP Election 6th Phase Voting: छठें चरण में 05:00 बजे तक 53.31 % मतदान, सबसे आगे अंबेडकरनगर

Neetu Rajbhar