Breaking News उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज

uttarakhand 1 देवभूमि उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में मौसम महेरबान होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बीते दिनों उत्तराखंड को लेकर अलर्ट जारी किया था। आने वाले दिनों में 2000 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं व बारिश होने के अनुमान हैं। जिसके बाद सूबे के कई हिस्सों में भारी बारिश के अलावा मध्यम बारिश हुई है। गुरूवार से ही पूरे उत्तराखंड का मिजाज थोड़ा ठंड़ा हुआ है। बीते दिनों गर्मी के चलते वहां पर स्थितियां काफी गरम हो गई थीं।

uttarakhand 1 देवभूमि उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज

इसके बाद पूर्वी मानसून को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। जल्द ही मानसून आने वाला है। इसके बाद मौसम विभाग ने भी इस बार प्री मानसून को लेकर जल्द ही आने की संभावना व्यक्त की थी। जिसके बाद यह अलर्ट जारी हुआ था। मौसम विभाग की माने तो अभी एक से दो दिनों तक मानसून का असर जारी रहेगा। जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी। हांलाकि बस धीरे-धीरे हवाएं बदल रही हैं। लेकिन आसमान बादलों से भरा हुआ है। जिसके बरसने के पूरे आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल रहेंगे। कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं राजधानी देहरादून में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की वर्षा की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

Related posts

जया बच्‍चन के बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार

Samar Khan

सरकार का बड़ा फैसला, अब कर्मचारियों को कैश में नहीं दी जा सकेगी सैलरी

Rahul srivastava

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में धरना कर रहे तीर्थ पुरोहितों ने 30 अक्टूबर तक धरना किया स्थगित

Rani Naqvi