यूपी

फूलपुर के सांसद केशव मौर्या बने यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष

keshav maurya फूलपुर के सांसद केशव मौर्या बने यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष

लखनऊ/नई दिल्ली। फूलपुर से सांसद केशव मौर्या को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी को हटाकर मौर्या की नियुक्ति की है। मौर्या की नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी की बैठक के दौरान ली गई। मौर्या कौशांबी जनपद के सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं।

केशव मौर्या भाजपा में हार्ड लाइनर माने जाते हैं। वह विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कोटे से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्टीय संरक्षक स्व0 अशोक सिंहल का बहुत ही करीबी माना जाता रहा है। अशोक सिंहल के प्रयास से ही केशव मौर्या को भाजपा ने टिकट भी दिया था।
केशव प्रसाद मूलतः उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सिराथू तहसील स्थित कसया गांव के रहने वाले हैं। वह 18 साल तक इलाहाबाद में गंगापार और यमुनापार में विहिप के प्रचारक रहे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में वह सिराथू सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में भारी मतों से जीते। दो साल तक विधायक रहे। वर्ष 2014 में पहली बार फूलपुर सीट पर भाजपा का झंडा फहराया।

नवरात्र के शुभ अवसर पर भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्या को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर लोगों को चैका दिया है। प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव है। इसके मद्देनजर भाजपा का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नयी जिम्मेदारी की घोषणा होने के बाद हिन्दुस्थान समाचार से फोन पर वार्ता करते हुए श्री मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतेगी और सूबे में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Related posts

फतेहपुर में सदर तहसील पर सपाइयों का प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी

Shailendra Singh

सुलतानपुर, आजमगढ़ में होगा जबरदस्त मुकाबला, अखिलेश-निरहुआ-मेनका पर टिकी यूपी की निगाहें

bharatkhabar

लाइव डिबेट के दौरान प्रवक्ताओं ने की हाथापाई, सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

Ankit Tripathi