यूपी

शादी का झांसा देकर कई सालों तक किया दुष्कर्म

jhansa शादी का झांसा देकर कई सालों तक किया दुष्कर्म

फतेहपुर। देश में महिलाओ की सुरक्षा के लिए तमाम महिला संगठन आगे आकर महिलाओं की सुरक्षा करने का जिम्मा उठाती हैं और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पीड़ित किशोरी ने सुर्खियों में रहने वाली गुलाबी गैंग की कमांडर सम्पत पाल पर आरोपी युवक से पैसा लेकर सुलह करने का आरोप लगया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित किशोरी द्वारा गुलाबी गैंग की कमांडर सम्पत पाल ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।

jhansa शादी का झांसा देकर कई सालों तक किया दुष्कर्म

पुलिस ने पीड़ित किशोरी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे डालकर पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया हैं |

पूरा मामला फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा का है। जहां पीड़ित किशोरी को प्रेमी युवक ने शादी का झांसा दिया और कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। ऐसे में जब पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

गुरु-चेले के आने वाले हैं बुरे दिन : मायावती

shipra saxena

राम मंदिर निर्माण की देखरेख करने वाले ट्रस्ट में नहीं होगा एक भी बीजेपी नेता: अमित शाह

Rani Naqvi

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बकरीद की बधाई दी

Shailendra Singh