मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

p1 9 प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

नई दिल्ली। बॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में पहले अपने टीवी शो क्वाटिंको के दो सीजन और उसके बाद ड्वेन जॉनसन के साथ बेवॉच में काम करके अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। अब वो क्वांटिको के तीसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं।

p1 9 प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

मगर एक्ट्रेस के पास अपनी सफलता को सेलिब्रेट करने का एक और कारण है। दरअसल उन्हें इस साल प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड के लिए चुना गया है। अगले महीने उन्हें दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ज्यूरी ने उन्हें फाल्के एकेडमी अवॉर्ड की नई कैटेगरी बनाकर सम्मानित करने का फैसला लिया है।

एक्ट्रेस को इंटरनेशनल एक्लेम्ड एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया जाएगा। अंतर राष्ट्रीय स्तर पर जय गंगाजल एक्ट्रेस ने देश को गौरान्वित किया है। वो इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली प्राप्तकर्ता हैं। हालांकि यह अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है कि पीसी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी या नहीं जोकि 1 जून को होने वाली हैं।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा को अपने होम प्रोडक्शन पर्पल पेब्बल के बैनर तले बनी मराठी फिल्म वेंटिलेटर के लिए बेस्ट फिल्म कैटेगरी में दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड दिया जाएगा।

Related posts

सोहा राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार नहीं

bharatkhabar

जानें सुपरस्टार विनोद खन्ना को कैसे मिला सेक्सी सन्यासी का नाम…

kumari ashu

‘यमला पगला दीवाना’ का टीजर आया सामने, सलमान खान का है ये रोल

mohini kushwaha