खेल

रियो ओलम्पिक (टेनिस) : सानिया-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

sania bopanna रियो ओलम्पिक (टेनिस) : सानिया-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

रियो डी जनेरियो। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक में जीत के साथ शुरुआत करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और जोनाथन पीयर्स की जोड़ी को हराया। भारतीय जोड़ीदारों ने खेल की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए यह मैच 7-5, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

sania bopanna

यह मुकाबला एक घंटे 13 मिनट चला। यह मैच बुधवार को खेला जाना था लेकिन भारी बारिश के कारण उस दिन कई मुकाबले गुरुवार तक के लिए टालने पड़े थे। अगले दौर में सानिया और बोपन्ना का सामना ब्रिटेन के एंडी मरे और हीदर वॉटसन से होगा। यह मुकाबला गुरुवार को होगा।

 

Related posts

T20 World Cup: BCCI का बड़ा फैसला, UAE में होगा T-20 वर्ल्ड कप

pratiyush chaubey

टेस्ट रद्द होने के कारणों का पता लगाएगा त्रिनिदाद बोर्ड

bharatkhabar

CWG-2018: शूटर श्रेयसी ने भारत को जिताया 12वां गोल्ड

rituraj