राज्य देश

8 साल से रेप कर रहे स्वामी का छात्रा ने काटा प्राइवेट पार्ट

िपुहगदगद 1 8 साल से रेप कर रहे स्वामी का छात्रा ने काटा प्राइवेट पार्ट

केरल। केरल में रहने वाला स्वामी 8 साल से एक 23 वर्षीय कानून की छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था। बात बर्दाश्त से बाहर होने के बाद छात्रा ना स्वामी का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। कोल्लम में पनमाना आश्रम का स्वामी पीड़िता की मां से मिलने के बहाने उसके घर आता और उसका रेप करता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई जानकाररी नहीं मिली है।

िपुहगदगद 8 साल से रेप कर रहे स्वामी का छात्रा ने काटा प्राइवेट पार्ट

बता दें कि केरल के कोल्लम में स्थित पनमाना आश्रम में रहने वाला स्वामी गणेशानंद पीड़िता की मां से मिलने के बहाने उसके घर आया करता था। पीड़िता का आरोप है कि 16 साल की उम्र से स्वामी उसका रेप कर रहा है। वह पिछले आठ से इस दंश को झेल रही है। बीती रात स्वामी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उसने धारदार हथियार से 54 वर्षीय स्वामी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। उसके बाद पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का 90 फीसदी प्राइवेट पार्ट कट चुका है। डॉक्टरों की टीम ने प्लास्टिक सर्जरी की है, ताकि खून को रोका जा सके और यूरीन पास हो सके।

वहीं केरल राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने युवती के ऐसा करने पर गर्व जाहिर किया है। उन्होंने कही कि मुझे गर्म है कि उस युवती ने हिम्मत दिखाते हुए ऐसा काम किया। साथ उनकी कहना है कि किसी भी व्यक्ति की ऐसी हरकत, खासतौर पर धर्म की आड़ में स्वीकार्य नहीं है। इसी बीच, पुलिस युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर उलझन में है। बताया जा रहा है कि पुलिस फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस तैयार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी स्वामी गणेशानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का इलाज चल रहा है। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की मां भी इस जुर्म के बारे में जानती थी। उसे भी हिरासत में लिया गया है।

Related posts

श्रद्धा जैसा एक और मर्डर, पति के किए 10 टुकड़े, .6 महीने पहले की हत्या, बेटे के साथ फेंकने जाती थी बॉडी के टुकड़े

Rahul

कच्छ में आतंकियों के घुसपैठ की खबर, पूरे राज्य में अलर्ट जारी

shipra saxena

सरकार ने एमपी के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की फाइल वापस की

Trinath Mishra