featured देश

SC के कार्यक्रम में बोले मोदी, अधिकारियों की टेबल पर गुलदस्ते नहीं कम्प्यूटर

pm modi 2 SC के कार्यक्रम में बोले मोदी, अधिकारियों की टेबल पर गुलदस्ते नहीं कम्प्यूटर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इंटीग्रेटिड मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारत में बदलाव की लहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, जजों ने अपनी छुट्टियां कम की, अब ऑनलाइन याचिका की व्यवस्था की गई है।

pm modi 2 SC के कार्यक्रम में बोले मोदी, अधिकारियों की टेबल पर गुलदस्ते नहीं कम्प्यूटर

मोदी के संबोधन की खास बातें

-मोदी ने कहा,  “IT इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी + IT इंडियन टैलेंट = IT इंडिया टुमॉरो।”

-मोदी ने कहा, देश के 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी है।

-मोदी ने कहा, हम पहली कोशिश में मंगल पर पहुंचे, अतंरिक्ष विज्ञान में हम तेजी से आगे बढ़े रहे हैं।

-मोदी ने कहा, पूरे देश में एक अभियान चले की गरीब को मदद करने के लिए भाजपा आगे आई है।

-मोदी ने कहा, सरकार का टेक्नोलॉजी के बारे में जो अनुभव है, सरकार या सरकार से जुड़ीं व्यवस्था में हमारा अनुभव टेक्नोलॉजी के मामले में सीमित रहा।

-मोदी ने कहा, A4 साइज का 1 पेपर बनाने में 10 ली। पानी खर्च होता है,यदि हम पेपरलेस हो जाएं तो आने वाली पीढ़ियों के लिए कितना पानी बचाएंगे।

-मोदी ने कहा, कागज का इस्तेमाल कम करेंगे तभी पर्यावरण को बचा पाएंगे।

-मोदी ने कहा, बोले मन बदले तभी बदलाव की शुरुआत होती है।

-मोदी ने कहा, ई-गवर्नेंस आसान और असरदार है, इसे जीवन के हर क्षेत्र में लाएं, डिजिटल करंसी को जीवन का हिस्सा बनाएं।

 

Related posts

राजस्थान में चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर इतनी की गई

mohini kushwaha

मुंबई में भारी बारिश के चलते, मालगाड़ी हुई बेपटरी, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

bharatkhabar

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप की हुई शुरुआत

Rahul