featured देश

सोशल मीडिया पर कांग्रेस को नई पहचान दिला पाएंगी राम्या!

ramya सोशल मीडिया पर कांग्रेस को नई पहचान दिला पाएंगी राम्या!

नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसा चुनावों और दिल्ली नगर निगम चुनावों में करारी शिकस्त पा चुकी कांग्रेस अब नए सिरे से शुरूआत करने जा रही है। कांग्रेस में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। कांग्रेस ने बदलाव के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय होने का मन बना लिया है। सोशल मीडिया की कमान अब कर्नाटक के पूर्व सांसद व कन्नड़ फिल्मों से सुर्खियां बटोर चुकी अभिनेत्री राम्या को दी गई है। राम्या से पहले दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की जगह सोशल मीडिया टीम की कमान सौंपी गई है।

ramya सोशल मीडिया पर कांग्रेस को नई पहचान दिला पाएंगी राम्या!

राहुल ने करवाया बदलाव

पार्टी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सलाल पर पार्टी को सोशल मीडिया में आक्रमक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। राहुल के सुझाव पर ही राम्या को ये काम सौंपा जा रहा है।

क्या करेगी नई टीम

कांग्रेस कोर की नई टीम पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक जैसे अकाउंट का जिम्मा संभालेगी। सूत्रों का ये भी कहना है कि सोशल मीडिया के चीफ का चेहरा बदलने से सोशल मीडिया टीम में काफी असंतोष है। गौरतलब है कि राम्या पिछली लोकसभा में कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं, लेकिन 2014 में वह हार गई।

कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं का मानना है कि विधानसभा और निगम चुनावों में भाजपा को इसलिए जीत मिली क्योंकि वो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी एक्टिव है और यूथ को जोड़ने में कामयाब रही है। क्योंकि आज के दौर में ज्यादातर युवा सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए ही किसी नतीजे पर पहुंच पाते हैं।

Related posts

इशरत जहां से जुड़ी लापता फाइलों का अब तक कोई सुराग नहीं

bharatkhabar

16 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

BJP को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष के 22 दलों ने बनाया यूनाइटेड फ्रंट

mahesh yadav