उत्तराखंड

हर महीने जनता दरबार लगाएंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

trivender singh rawat हर महीने जनता दरबार लगाएंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। सूबे की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के हित में काम करने में लगे हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लोगों की समस्या सुनने के लिए जनता दरबार लगाएंगें। जनता दरबार के लिए हर महीने में एक दिन का समय तय किया गया है। सीएमओ की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक त्रिवेंद्र सिंह रावत हर महीने के पहले सोमवार को जनता की समस्याओं से मुखातिब होंगे।

trivender singh rawat हर महीने जनता दरबार लगाएंगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

जनता दरबार सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री आवास, न्यू कैंट रोड़ स्थित जनता दर्शन हॉल में लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री रावत प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे सोमवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बलबीर रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी, जगदीश चंद्र खुल्बे ने बताया है कि देहरादून से बाहर रहने या अति व्यस्तता के कारण यदि मुख्यमंत्री उपस्थित नहीं रह पाते हैं तो उनके स्थान पर पहले, दूसरे व चैथे सोमवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करेंगे। आवश्यक होने पर समस्या विशेष को मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया जाएगा।

तीसरे सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके द्वारा नामित मंत्री समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करेंगे। हर तीसरे सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

New Year Celebrations: नए साल के जश्न को लेकर हिमाचल व उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Rahul

हल्द्वानी : धूम धाम से मनाया इंजीनियरर्स डे

Neetu Rajbhar

दुबई में चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट का शुभारंभ, उत्तराखंड पर्यटन कर रहा है आयोजन

Rahul