featured देश

नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

vinood khana नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

मुंबई। फिल्मों में अपनी अलग और अनोखी छाप छोड़ने वाले अभिनेता और राजनीति में मुकाम हासिल करने वाले विनोद खन्ना को कौन नहीं जानता। ये बॉलीवुड का एक ऐसा हसीन चेहरा है जिसने एक समय में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी टक्कर दी। आज ये चेहरा दुनिया को अलविदा कह गया है। गुरूवार(27-04-17) को उन्होंने मुंबई के हरकिशन अस्पताल में 70 साल की उम्र में इस सितारे ने आखिरी सांस ली

VINOD KHANNA 1 नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस
बीमार वाली तस्वीर हुई थी

गत दिनों विनोद खन्ना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वो काफी कमजोर नजर आ रहे थे। विनोद खन्ना की तबियत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी। हालांकि बीते एक साल की बात करें तो विनोद खन्ना हमेशा की तरह काफी चुस्त-दुरुस्त थे लेकिन बीते कुछ दिनों में उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली थी और अब हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया। ऐसा माना जा रहा था कि खन्ना कैंसर से पीड़ित थे।

vinood khana 2 नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

पहले विलने तब हीरो

80 के दशक के इस अभिनेता ने महानायक अमिताभ बच्चन को टक्कर तो दी। अपने समय में फिल्मों में विनोद खन्ना ने एक अनोखी छाप छोड़ते हुए अपने, कुर्बानी, पूरब और पश्चिम, रेश्मा और शेरा, हाथ की सफाई, हेरा फेरी के साथ-साथ मुक्द्दर का सिकंदर जैसी सुपरहीट फिल्में दी। हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में विलेन के तौर पर अपनी किस्मत आजमाई और बाद में हीरो के रुप में मुकाम हासिल किया।

परिवार ने दी थी जानकारी

इसस पहले विनोद खन्ना के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। विनोद को डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर उन्हें जल्द ही छुट्टी देने के बारे में सोच रहे हैं। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल में की गई विनोद की असाधारण देखभाल के लिए बहुत आभारी है।’ हालांकि विनोद के बेटे ने कहा था कि अब वो समय आ गया है जब उनके पिता को मीडिया से दूरी बना लेनी चाहिए।

भाजपा सांसद थे खन्ना

बॉलीवुड में अपनी एक अनोखी छाप छोड़ने के बाद खन्ना ने राजनीति का रुख किया और उसमें कामयाब भी रहे। राजनीति में अपना लोहा मनवाते हुए पंजाब की गुरदासपुर सीट से सांसद बनें और जनता के लिए काम किया। राजनीति की पिच पर खन्ना की पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरदासपुर की जनता ने उन्हें 4 बार सांसद बनाया।

मशहूर फिल्में

अमर अकबर ऐंथनी, हेरा फेरी, चांदनी, द बर्निंग ट्रेन, मुक्क्दर का सिंकदर, परवरिश, नहले पे दहला, दयावान और कुर्बानी जैसी फिल्मों में विनोद के अभिनय को खूब सराहा गया। मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, अचानक और सत्यमेव जयते उनकी यादगार फिल्मों में शुमार है, ये वो फिल्में हैं जिसे बॉलीवुड कभी नहीं भूल सकता है।

Related posts

अब तम्बाकू उत्पादों पर नई चेतावनी वाली फोटो होगी जारी, एक सिम्बर से नियम लागू

bharatkhabar

मोदी जी के नेतृत्व में दौड़ेगा अश्वमेघ घोड़ा, प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी: मौर्य

Vijay Shrer

बिल गेट्स की दौलत फिर हुई सौ अरब डॉलर के पार, देखें और कौन है इस लिस्ट में

bharatkhabar