featured देश

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा शुक्ला ने दिया इस्तीफा

barkha shukla दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा शुक्ला ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह पार्टी से जुड़ी रहेंगी। पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

barkha shukla दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा शुक्ला ने दिया इस्तीफा

माकन पर आरोप-

बरखा शुक्ला ने न सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। बरखा ने कहा, ‘अजय माकन ने बदतमीज़ी की, बदजुबानी की, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए।

राहुल पर वार:-

बरखा का कहना है टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से बात की गई लेकिन राहुल गांधी ने भी हमारी बात नहीं सुनी। राहुल पर तीखा हमला करते हुए बरखा ने कहा कि उनसे पार्टी संभल नहीं रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की कथनी और करनी पर भी सवाल उठाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इन दिनों दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे हैं। दो दिन पहले पूर्व दिल्ली प्रदेश अरविंदर सिंह लवली ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भी माकन पर कई आरोप लगाए थे।

Related posts

बिहार में लॉकडाउन में चूक से अगर कोरोना तीसरे चरण में पहुंचा तो उसे संभालना होगा मुश्किल 

Rahul srivastava

आज है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

Hemant Jaiman

भ्रष्ट सरकार को फिर से नहीं चुनेगी जनता : अमित शाह

Rani Naqvi