धर्म

अक्षय तृतीया के दिन जानें कितने से कितने बजे तक है शुभ मुहुर्त

ashaye thirti अक्षय तृतीया के दिन जानें कितने से कितने बजे तक है शुभ मुहुर्त

नई दिल्ली। साल 2017 में अक्षय तृतीय 28 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन को लोग आखा तीज के नाम से भी जानते हैं। बता दें की 28 अप्रैल के दिन इसका शुभ समय सुबह 10.30 बजे से शुरु होगा और अगली सुबह 06.55 बजे तक रहेगा। अक्षय तृतीय को काफी शुभ दिन माना जाता है और इसलिए इस दिन को शादी के लिए भी अच्छा मुहुर्त माना जाता है।

ashaye thirti अक्षय तृतीया के दिन जानें कितने से कितने बजे तक है शुभ मुहुर्त

अक्षय तृतीय के दिन सुख, समृद्धि और विघ्न हरता भगवान श्री गणेश ने वेद व्यास के कहने पर महाभारत लिखी थी। साथ ही भगवान परशुराम का जन्म भी इसी दिन हुआ था। बता दें की भगवान परशुराम को विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। जैन धर्म के लोगों के लिए भी ये दिन काफी पवित्र और पावन माना जाता है। कहा जाता है अक्षय तृतीय के दिन किसी भी काम की शुरुआत करने से वो सफल होता है।

वहीं जाट समुदाय में मान्यता है की परिवार का कोई भी पुरुष सदस्य खेत में जाता है तो रास्ते में दिखने वाला कोई भी पहला जानवर आने वाली फसल और बारिश का अंदेशा देता है।

Related posts

कल है देवशयनी एकादशी, जानिए क्यों अब 4 महीनों के लिए सो जाएंगे भगवान विष्णु

pratiyush chaubey

न्याय के देवता हैं शनि, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Saurabh

रविवार संध्या पर काशी विश्वनाथ दरबार में भक्तों का कारवां

Srishti vishwakarma