दुनिया

इंडोनेशिया में मारे गए छह संदिग्ध आतंकवादी

terror इंडोनेशिया में मारे गए छह संदिग्ध आतंकवादी

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में पुलिस के साथ गोलीबारी में छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमर ने कहा कि मारे गए आतंकवादी जमाह अंशरुत दौला (जेएडी) के सदस्य थे। उन्होंने शनिवार को दो यातायात पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की थी।

22 terrorist of Boko Haram died in Nigeria इंडोनेशिया में मारे गए छह संदिग्ध आतंकवादी

अमर ने कहा कि वारदात का क्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जब उन्होंने तुबन में दो पुलिसकर्मियों पर एक कार से गोलीबारी की। पीछा करने के दौरान वे कार से उतरकर धान के खेत में चले गए, जहां अंततः मोबाइल ब्रिगेड और आतंकवाद निरोधक पुलिस के उन्हें मार गिराया। पुलिस ने संदिग्धों की कार, छह आग्नेय शस्त्र, दर्जनों 9 एमएम की गोलियां, चार सेल फोन, एक टू-वे रेडियो, चाकू और आतंक संबंधी प्रचार सामग्री जब्त की।

अमर ने कहा, यह हमला जेएडी के नेता जैनल अंशोरी ने आतंक निरोधक पुलिस द्वारा शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किए जाने के बदले के तौर पर कराया। मृतकों में से चार की पहचान अदी हंदोको, सत्रिया अदितामा, युधिष्ठिर रोस्तिप्रयोगी और एंडार प्रासेत्यो के रूप में की गई। जेएडी इंडोनेशियाई कट्टरपंथियों का एक समूह है। इसकी स्थापना 2015 में हुई। यह आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के प्रति वफादारी जताता है।

Related posts

वित्तीय संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, चीन से लेना चाहता है कर्ज

Samar Khan

भोपाल जेल में कैद रहे पाकिस्तान के मोहम्मद इमरान कुरैशी आज लौटेंगे अपने वतन

mahesh yadav

गर्भनिरोधक गोलियां और नसबंदी के बाद भी बार-बार प्रग्नेंट होती है ये महिला, हो चुकी है परेशान

Rani Naqvi