Breaking News featured देश

घाटी में आए हिमस्खलन से तबाह हुई सैन्य चौकी, 2 जवानों की मौत, 2 सुरक्षित

Avalanche घाटी में आए हिमस्खलन से तबाह हुई सैन्य चौकी, 2 जवानों की मौत, 2 सुरक्षित

जम्मू। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है जहां एक ओर पठारी इलाको में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है वहीं घाटी में भारी बर्फबारी हुई है और हिमस्खलन की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस हिमस्खलन के चलते बटालियन सेक्टर में भारतीय सेना की एक पोस्ट इसकी चमेट में आ गई और बर्फीले तूफान के नीचे दब गई।

Avalanche घाटी में आए हिमस्खलन से तबाह हुई सैन्य चौकी, 2 जवानों की मौत, 2 सुरक्षित

बताया जा रहा है कि इस हिम्सखलन में पांच सैनिक बर्फ में दब गए हैं जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं अभी एक जवान की तलाश जारी है। इस बात की जानकारी उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दन कमांड ने दी थी उन्होंने बताया कि इन दिनों बर्फ के तूफान में काफी इजाफा हुआ है जिसके चलते बटालियन सेक्टर में स्थित सेना की चौकी इसमें दब गई।

बता दें कि इस साल बर्फ के तूफान की चपेट में आने के कारण कई जवानों की जान चली गई। इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में सोनमर्ग में बर्फ धसने के कारण 5 जवानों की मौत हो गई थी तो वहीं गुरेज सेक्टर में भी एक जेसीओ समेत 6 जवान इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Related posts

अल्मोड़ा: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ

pratiyush chaubey

रेमडेसिवर इंजेक्शन की भारी खेप एसटीएफ ने की बरामद, जानें कहां का मामला

Aditya Mishra

आगरा होटल में भीषण आग, बाल-बाल बचे पर्यटक

bharatkhabar