Breaking News featured देश

घाटी में आए हिमस्खलन से तबाह हुई सैन्य चौकी, 2 जवानों की मौत, 2 सुरक्षित

Avalanche घाटी में आए हिमस्खलन से तबाह हुई सैन्य चौकी, 2 जवानों की मौत, 2 सुरक्षित

जम्मू। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है जहां एक ओर पठारी इलाको में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है वहीं घाटी में भारी बर्फबारी हुई है और हिमस्खलन की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस हिमस्खलन के चलते बटालियन सेक्टर में भारतीय सेना की एक पोस्ट इसकी चमेट में आ गई और बर्फीले तूफान के नीचे दब गई।

Avalanche घाटी में आए हिमस्खलन से तबाह हुई सैन्य चौकी, 2 जवानों की मौत, 2 सुरक्षित

बताया जा रहा है कि इस हिम्सखलन में पांच सैनिक बर्फ में दब गए हैं जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं अभी एक जवान की तलाश जारी है। इस बात की जानकारी उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दन कमांड ने दी थी उन्होंने बताया कि इन दिनों बर्फ के तूफान में काफी इजाफा हुआ है जिसके चलते बटालियन सेक्टर में स्थित सेना की चौकी इसमें दब गई।

बता दें कि इस साल बर्फ के तूफान की चपेट में आने के कारण कई जवानों की जान चली गई। इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में सोनमर्ग में बर्फ धसने के कारण 5 जवानों की मौत हो गई थी तो वहीं गुरेज सेक्टर में भी एक जेसीओ समेत 6 जवान इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Related posts

बेनजीर हत्याकांड में नया खुलासा, तालिबान ने कहा हमने मारा

Breaking News

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Rahul

बलरामपुर- मण्डी परिसर की एक दुकान से 50 कुन्टल मसूर चोरी

Breaking News