featured देश

एक्शन में योगी, यूपी में कत्लखानों पर ही नहीं इन पर भी लगेगी रोक

yogi 1 एक्शन में योगी, यूपी में कत्लखानों पर ही नहीं इन पर भी लगेगी रोक

लखनऊ। सत्ता संभालते ही योगी आदित्य़नाथ ने प्रदेश के तमाम कत्लखानों पर ताले लगाना शुरू कर दिया है। भले ही योगी अब तक अपने मंत्रियों के विभाग का बंटवारा नहीं कर पाए हो लेकिन काम करने में सबसे आगे दिख रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान जो वादे किए थे योगी ने कार्यकाल के पहले दिन से उस पर काम करना शुरू कर दिया है। महज 2 से 3 दिन के अंदर ही प्रदेश के दर्जनभर से ज्यादा कत्लखानों पर ताले लगवा दिए गए हैं। मंगलवार को दिल्ली दौरे पर संसद पहुंचे योगी ने अपने भाषण में एक बार फिर से अपने इरादों को स्पष्ट कर दिया है।

yogi 1 एक्शन में योगी, यूपी में कत्लखानों पर ही नहीं इन पर भी लगेगी रोक

योगी ने सदन के सामने कहा कि यूपी में अब बहुत चीजों की बंदी होने वाली है। योगी के इस बयान से अब ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि यूपी में किन चीजों पर बैन लगने वाले है….
बूचड़खाने

प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों पर योगी की पहली नजर है। योगी ने रविवार को सीएम पद की शपथ ली और उसी दिन से अपने काम पर लग गए।

छेड़खानी

विधानसभा चुनावों में भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा को मुद्दा बनाकर सपा सरकार को घेरा था इसलिए पार्टी महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहले काम करने वाली है। खुद योगी भी हर मंच से महिलाओं की सुरक्षा की बात करते नजर आते हैं। भाजपा के एक और चुनावी वादे को पूरा करते हुए योगी ने जगह-जगह पर एंटी रोमियो स्क्वायड पर काम करना शुरू कर दिया है। ताकि महिलाओं और कॉलेज जाने वाली लड़किय़ों के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी ना हो सकें।
गुंडागर्दी

सपा सरकार हो या फिर बसपा प्रदेश में कानून व्य़वस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। भाजपा भी कानून व्यवस्था को लेकर कई सारे सवाल दाग चुकी है। य़ोगी के शासनकाल में कानून व्यवस्था को दुरूस्त करके गुंडागर्दी पर रोक लगाना बेहद अहम माना जा रहा है। प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म करने के लिए योगी ने काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देंश दिए हैं।

शराब

योगी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का दावा किया है। योगी ने यूपी को पीएम मोदी के सपनों का प्रदेश बनाने का आश्वासन दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गुजरात मॉडल को यूपी में लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यूपी में भी योगी गुजरात और बिहार की तर्ज पर शराबबंदी लागू कर सकते हैं

पलायन

योगी ने सदन में कहा कि यूपी को विकास की राह पर ले जाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यूपी में इतना विकास होगा कि वहां के नौजवानों को अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। विकास के साथ-साथ वो युवाओं के लिए रोजगार की व्य़वस्था भी प्रदेश में ही करा देंगे।

Related posts

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब, GRAP-III लागू

Rahul

एशियाई खेलों के प्रचार के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो किया नृत्य

mahesh yadav

सिविल कोर्ट के फैसले के बाद ज्ञानवापी मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, मैदान में उतरे ओवैसी

Aditya Mishra