दुनिया

टोक्यो की पहली महिला गवर्नर यूरिको कोइके

Tokyo टोक्यो की पहली महिला गवर्नर यूरिको कोइके

टोक्यो। जापान की पूर्व रक्षा मंत्री यूरिको कोइके सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो की गवर्नर चुन ली गईं। वह टोक्यो की पहली महिला गवर्नर हैं। सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार, कोइके (64) ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और अपने दो मुख्य प्रतिद्वंद्वियों पूर्व विदेश मंत्री हिरोया मसुदा और पत्रकार शुन्तारो तोरिगो को पराजित कर दिया।

Tokyo

मसुदा को सत्ताधारी गठबंधन और अन्य पार्टियों के समर्थन हासिल थे, जबकि तोरिगो को चार विपक्षी पार्टियों का समर्थन था। कोइके को 29 लाख वोट मिले, जबकि मसुदा को करीब 18 लाख और तोरिगो को करीब 13 लाख मत मिले। चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान हुए थे, जो दो साल पहले हुए पिछले चुनाव की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

कोइके जापान की पहली महिला रक्षामंत्री बनीं, जब प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उन्हें साल 2007 में अपने पहले मंत्रिमंडल में शामिल किया था। बीबीसी के अनुसार, कोइके ने कहा, “मैं एक अभूतपूर्व तरीके से टोक्यो की राजनीति का नेतृत्व करूंगी, एक टोक्यो जो आपने कभी नहीं देखा है।” उन्होंने मिस्र के काहिरा विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की है और राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह टीवी पत्रकार थीं।

Related posts

जर्मनी : आइंस्टीन द्वारा लिखा गया पत्र होगा नीलाम, दस हजार डॉलर शुरुआती कीमत

Breaking News

पाकिस्तान के कराची शहर में हुई विमान दुर्घटना, कुल 107 लोग थे सवार

Rani Naqvi

रूस: शॉपिंग सेंटर में आग लगने से 64 लोगों की मौत, अंदर फंसे कई लोग

lucknow bureua