उत्तराखंड

जब महिला ने तेंदुए को दिया महिला को धोबी पछाड़

leopard जब महिला ने तेंदुए को दिया महिला को धोबी पछाड़

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। बताय़ा जा रहा है कि जिले में बेरीनाग तहसील के ऐराड़ी गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले के दौरान साहस दिखाते हुए महिला भी उससे भिड़ गई और तेंदुए को भागने के लिए मजबूर कर दिया।

leopard जब महिला ने तेंदुए को दिया महिला को धोबी पछाड़

दरअसल ऐराड़ी गांव की महिला हेमा देवी गांव के पास के जंगल में जानवरों को चरा रही थी। तभी पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पहले तो हेमा देवी घबरा गई, लेकिन फिर किसी तरह साहस बटोरा और तेंदुए से भिड़ गई। यह सब गांव के पास हो रहा था, लेकिन गांव के लोग घर के कार्यों में व्यस्त थे। किसी की नजर हेमा और तेंदुए तक नहीं गई। हेमा के सामने अपने प्राण बचाने की चुनौती थी तो प्राण बचाने के लिए तेंदुए से उसकी करीब दस मिनट तक उसकी लड़ाई होती रही।

इस दौरान तेंदुए ने हेमा के हाथ, कमर और गर्दन पर पंजे मारे। हेमा की चीख जब अधिक तेज हुई तो गांव की महिलाओं का ध्यान गया और पास जाकर नजारा देखा तो डर के मारे सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिलाओं के हो हल्ला मचाने और पत्थर फेंकने पर तेंदुआ हेमा को छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी एनपी ग्वासीकोटी वन कर्मियो के साथ ऐराड़ी गांव पहुंच चुके हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिथौरागढ़ से ट्रेकुलाइजर गन मंगाई गई है।

Related posts

सड़कों पर मलबा डालने पर दून नगर निगम ने वसूला 22 हजार का जुर्माना

Trinath Mishra

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी और फायरिंग आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi

केंद्र सरकार को पंचेश्वर बांध की स्थिति से कराया अवगत: कौशिक

lucknow bureua