राजस्थान

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

rape 1 घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

जोधपुर। सरकार महिला सुरक्षा के तमाम दावे कर ले लेकिन महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक मामले में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला जोधपुर के करवड़ के निकटवर्ती विनायकपुरा भवाद गांव का है।

rape 1 घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

यहां पर एक घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। हिला के पति ने सोमवार रात पुलिस में इस संबंध में रिपोर्ट दी है।

करवड़ के विनायकपुरा भवाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि छह फरवरी की सुबह दस बजे के करीब गांव का ही रामपाल उर्फ नेता पुत्र जोराराम विश्नोई उसके घर में घुसा और उसकी पत्नी को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी ने जातिगत शब्दों से अपमानित किया। करवड़ पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

rituraj

बेलगाम प्राइवेट बस ने ली ट्रैफिक पुलिस की जान

shipra saxena

सीमा पर बढ़ी हलचल, पाक ने आर्मी जवानों को रेंजर्स की वर्दी में किया तैनात

shipra saxena