Breaking News featured देश

यूपी के बाद राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे रैली

rahul gandhi यूपी के बाद राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे रैली

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी कांग्रेस पार्टी अब दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव पर अपना फोकस कर रही है और इस रण को वो किसी भी कीमत पर जीतने की कोशिश करेगी। जिसके चलते आज कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।

rahul gandhi यूपी के बाद राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे रैली

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की रैली 4 बजे शुरु होगी जिसमें युवराज करीबन 5 बजे जनता को संबोधित कर सकते है। इस रैली में उनके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी के लिए दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर काफी दवाब भी है क्योंकि हाल ही में लगातार मिल रही हार ने कहीं ना कहीं पार्टी की पकड़ कमजोर होती दिखाई दे रही है।

भाजपा करेगी 10 साल की सत्ता को बचाने की कोशिश:-

इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है क्योंकि जहां भाजपा अपनी 10 साल की सत्ता को बचाने की कोशिश करेगी तो वहीं इस बार आम आदमी पार्टी उसे कड़ी टक्कर दे सकती है। क्योंकि दिल्ली में आप की सत्ता होने का सीधा असर कहीं ना कहीं इन चुनावों के परिणामों पर भी दिखाई दे सकता है।

तीन पार्टियों में होगा कड़ी मुकाबला:-

नगर निगम चुनावों के चलते कांग्रेस ने जहां अपनी कमर कस ली है तो वहीं आप और भाजपा भी इस चुनाव में अपनी ताकत झोंकने के लिए तैयार है। बता दें कि दिल्ली एमसीडी वार्डों की कुल सीट संख्या 272 है जिसमें 2012 में भाजपा ने 138 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस ने 78 सीटों पर सिमट गई थी तो वहीं इस बार आप के आने से भाजपा और कांग्रेस को कड़ा मुकाबला दे सकती है क्योंकि दिल्ली में आप ही सत्ताधारी पार्टी है।

Related posts

राज्यसभा में भी एक जीत के साथ बजा भाजपा का डंका

piyush shukla

उप-राष्ट्रपति बोले: राष्ट्रीय विकास के निर्माता हैं शिक्षक, बच्चों को समग्र शिक्षा के लिए करें प्रेरित

Trinath Mishra

जेडीएस एमएलए वीडियो स्वीकारते दिखे 40 करोड़ की पेशकश, आरोप भाजपा सरकार को अस्थिर कर रही

bharatkhabar