मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर के अनुसार मजह 15 रूपये के लिए यहां एक दलित दंपत्ति को मौत के घाट उतार दिया गया है। खास बात यह कि यह जगह सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई से ज्यादा दूर नहीं है।
बताा जा रहा है कि कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव लखमीपुर निवासी भारत नट अपनी पत्नी ममता के साथ खेत जा रहे थे तभी रास्ते में दुकानदार अशोक मिश्रा ने उसे रोक लिया। अशोक के कुछ रूपए पहले से ही भारत पर उधार थे, इस बात पर दोनों में विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर अशोक ने भारत पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। पति को बचाने आई ममता भी विवाद का शिकार हो गई। और दंपत्ति की हत्या कुल्हाड़ी से मार-मार कर दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। गांववालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में पुलिस व व पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना को लेकर गांव में दहशत और गुस्सा था।