featured Breaking News देश

वीडियोः पीएम मोदी ने किया आदियोगी की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Modi 01 वीडियोः पीएम मोदी ने किया आदियोगी की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाशिवरात्रि के मौके पर आज शिव की भव्य मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण करने से पहले पूजा की। ये प्रतिमा कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में स्थापित की गई है जिसकी ऊंचाई 112 फीट है। इसका मकसद है कि आने वाले साल में 10 लाख लोगों को योग के सरल तरीके सिखाएं और अगली महाशिवरात्रि तक 10 करोड़ लोगों तक इसे पहुंचाया जा सकें।

Modi 01 वीडियोः पीएम मोदी ने किया आदियोगी की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

कई राजनेता रहे मौजूद

मोदी जिस वक्त प्रमिमा का अनावरण कर रहे थे उस समय मंदिर में कई सारे राजनेता मौजूद थे। अनावरण कार्यक्रम में तमिलनाडु के नए सीएम पलानीसामी और केरल की गवर्नर किरण बेदी भी मौजूद रहीं।

MOdi वीडियोः पीएम मोदी ने किया आदियोगी की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

बता दें कि भारत सरकार ने टूरिज्म मिनिस्ट्री ने ‘अतुल्य भारत’ कैंपन में इस भव्य चेहरे की प्राण -प्रतिष्ठा को एक डेस्टिनेशन के तौर पर शामिल किया है। ये प्रतिमा उन 112 मार्गों को दर्शाती है, जिनसे इंसान योग और विज्ञान के जरिए मन को शुद्ध करता है।

सुरों से सजी शाम

प्रतिमा के अनावरण के बाद महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हगो चुकी है। 12 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खैर और कई स्थानीय कलाकार शामिल हैं। 112 फीट ऊंची इस प्रतिमा में शिव के आदियोगी स्वरूप का चेहरा दिखाया गया है। इस मूर्ति को बनाने वाली संस्था का दावा है कि ये दुनिया में किसी चेहरे की सबसे बड़ी प्रतिमा है। खुद जग्गी वासुदेव ने प्रतिमा को डिजाइन किया है। इसके बनाने में पत्थर की जगह स्टील के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। नंदी की प्रतिमा को तिल के बीज, हल्दी, भस्म और रेत-मिट्टी भरकर बनाया गया है।

लिंक पर क्लिक करके देखिए मूर्ति के अनावरण का वीडियो

Related posts

प्रयागराज: वाहन चोरी का तुरंत पता लगाएगी यातायात पुलिस, जानिए क्या है मामला

Shailendra Singh

सुशांत सुसाइड केस में सियासी बयानबाज़ी तेज़, उद्धव ठाकरे ने कहा बिहार और महाराष्ट्र के हालात खराब न करें

Rani Naqvi

CM ममता बनर्जी ने की नेताजी के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील

Saurabh