यूपी

जमीनी विवाद को लेकर सपा नेता को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

ll 1 जमीनी विवाद को लेकर सपा नेता को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

शाहजहांपुर। यूपी में छोटी छोटी बात पर गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां सपा नेता की जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी गई। जिसमे सपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। सपा नेता को गोली सिर्फ एक बीघा जमीन को लेकर मारी गई है। फिलहाल गोली लगने से बाद घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है वहीं गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ll 1 जमीनी विवाद को लेकर सपा नेता को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

दरअसल घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के एमनजई जलाल नगर मोहल्ले की है यहां के रहने वाले सपा नेता रशीद का उनके रिश्ते के भाईयों से जमीनी विवाद चल रहा था। ये विवाद इतना बङ गया कि मंगलवार की रात सपा नेता के भाईयों ने ही गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सपा नेता पूर्व सभासद भी रहे चुके हैं। घायल सपा नेता रशीद के परिजनों की माने तो मंगलवार की रात वह अपने घर के बाहर बैठे थे तभी उनके रिश्ते के भाईयों से एक बीघा जमीन का विवाद चल रहा था। उस जमीन का मुकदमा चकबंदी मे चल रहा था जो सपा नेता जीत गए थे। ये जीत रशीद के भाईयों अकरम और इमरान को नागवार गुजरी और रात में घर के बाहर बैठे रशीद पर फायरिंग कर दी। जिससे रशीद के गोली लगने से घायल हो गये।

आरोपी फायरिंग करते हुए मोके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल सपा नेता को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की माने तो जमीनी विवाद के चलते रशीद के गोली मारी गई है। घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

-अभिषेक

Related posts

निजीकरण को लेकर बैंकों में ताला लगाकर कर्मचारियों ने की हड़ताल

Aditya Mishra

कोरोना के बीच गोरखपुर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की हुई मौत, क्या कोई नई मुसीबत देश में दे रही दस्तक?

Mamta Gautam

सप्‍त देवालयों की शोभायात्रा से बढ़ेगी वृंदावन कुंभ की रौनक  

Shailendra Singh