यूपी

सत्ता में आये तो यांत्रिक कत्लखानों पर लगेगा प्रतिबंध: शाह

amit shah2 सत्ता में आये तो यांत्रिक कत्लखानों पर लगेगा प्रतिबंध: शाह

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बस्ती जनपद के महादेवा विधानसभा के झिनकू लाल इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश के यांत्रिक कत्ल खानों को शपथ ग्रहण की रात 12 बजे बंद कर दिया जायेगा। भाजपा चाहती है कि प्रदेश में दूध दही की नादियां बहे, ना कि खून। भाजपा की भावी योजनाओं का बखान करते हुए श्री शाह ने उत्तर प्रदेश में पूर्व बहुमत की सरकार बनने का दावा किया।

amit shah2 सत्ता में आये तो यांत्रिक कत्लखानों पर लगेगा प्रतिबंध: शाह

आगे बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव का संग्राम शुरू है दो चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है,भाजपा के पक्ष में चल रही लहर पूर्वांचल तक पहुंचते पहुंचते सुनामी में तब्दील हो जायेगी। 15 साल में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। बुआ भतीजे की सरकार ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। अखिलेश यादव कहते है कि प्रदेश सरकार का काम बोल रहा है। लेकिन प्रदेश में काम तो दिखाई नही पड़ रहा है।

हत्या बलात्कार बेरोजगारी के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर 1 बन गया है। मैं तो कहता हूं कि उत्तर प्रदेश में काम नही अखिलेश के कारनामें बोल रहे है। सपा गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि दो सहजादों ने गठबंधन किया है। एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप परेशान है। और दोनों से प्रदेश की जनता परेशान है, यूपी को लूटने के लिए गठबंधन किया है। आकाश, भूमि और समंदर में घोटाले करने वाली कांग्रेस प्रदेश में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी पूछते है कि मोदी जी ने ढाई साल में क्या किया। राहुल गांधी को पहले अपने नाना नानी समेत कांग्रेस के 60 साल का हिसाब देना चाहिए। केन्द्र सरकार ने दो करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिया है। पूर्वांचल में विकास के लिए बस्ती में मेडिकल कालेज, गोरखरपुर के फर्टिलाइजर कारखाने की शुरूआत समेत कई कार्य किये गये है। सरकार बनते ही लघु सीमांत किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा तथा शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जायेगा। भाजपा के लोक संकल्प पत्र का हवाला देते हुए जनता से जनपद की पांचों सीट पर कमल खिलाने का मनुहार किया।

इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, प्रत्याशी रवि सोनकर, सदर प्रत्याशी दयाराम चौधरी,पवन कसौधन, रामसिंगार ओझा, अजय सिंह गौतम, उपेन्द्र दत्त शुक्ल,प्रत्यूष सिहं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही।

Related posts

बसपा की रैली मे आये राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा, गिने चुने प्रशंसक

Rahul srivastava

UP News: सीएम योगी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, किया ये ऐलान

Rahul

सपा पर बीजेपी का कटाक्ष, गौरव भाटिया बोले- गुंडों-माफियाओं को टिकट दे रही सपा, पहले भैंस ढूंढती थी यूपी पुलिस

Saurabh