यूपी

हर मोर्चे पर फेल हुई सपा सरकारः आदियत्यनाथ

yogi हर मोर्चे पर फेल हुई सपा सरकारः आदियत्यनाथ

कानपुर। 19 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदानों के लिए सभी राजनेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल योगी आदित्यनाथ गुरूवार को कानपुर पहुंचे। अपने आक्रमक अंदाज के लिए मशहूर योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से सपा और कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंका।

yogi aadityanath1 हर मोर्चे पर फेल हुई सपा सरकारः आदियत्यनाथ

सपा और बसपा को निशाना बनाते हुए योगी ने कहा कि एक बार सपा शासन में आती है और 5 सालों तक जनता को लूटती है। सपा के जाते ही फिर 5 सालों के लिए बसपा प्रदेश की सत्ता पर राज करती है और प्रदेश की जनता को लूटती है। दोनों की पार्टियों ने प्रदेश के विकास के नाम पर सिर्फ जनता के पैसों का गबन किया है। सपा और बसपा पर आरोप लगाते हुए योगी ने कहा, दोनों ही पार्टियों में इस बात की होड़ मची हुई है कि कौन सी पार्टी जनता को ज्यादा लूटती है। सपा सरकार ने बहुसंख्यक समाज को बहुत पीड़ा दी है और उसके सम्मान को रौंदने का काम किया है।

प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास, शिक्षा और कानून व्यवस्था समेत हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

Related posts

UP PCS 2021 Main Exam Result: यूपीपीएससी 2021 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चैक

Rahul

2019 में दौड़ेगा भाजपा का अश्वमेध घोड़ा: केशव प्रसाद मौर्य

Rani Naqvi

MSME DAY: IIA वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण राजीव सेहगल ने कहा जिला ऑफिस की पावर बढ़नी चाहिए

Shailendra Singh