वायरल

इस लड़के को वैंलेनटाइन डे पर मिला प्यार का जबरदस्त तोहफा…देखिए वीडियो

pic 1 इस लड़के को वैंलेनटाइन डे पर मिला प्यार का जबरदस्त तोहफा...देखिए वीडियो

नई दिल्ली। जहां एक ओर पूरा देश वैंलेनटाइन डे मना रहा है वहीं आज इस मनचले लड़के को एक लड़की ने प्यार का ऐसा तोहफा दिया जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा। 7 फरवरी से गुलाब का फूल देकर शरु हुए इस मौसम का आज सबसे बड़ा दिन है जिसे लोग वैंलेनटाइन डे के नाम से जानते है। लेकिन प्यार का ये गुलाबी मौसम इस लड़के पर ऐसे कहर बनकर बरसेगा इसका अंदाजा शायद इस लड़के ने कभी नहीं लगाया होगा।

प्यार के इस मौसम का खुमार टीवी , सोशल मीडिया या फिर मॉल हर जगह छाया हुआ है और इसी मौसम का बुखार इस लड़के को ऐसे चढ़ा कि उसने सड़क पर एक लड़की को छेड़ दिया। फिर क्या था जनाब लड़की ने इस लड़की को थप्पड़ का ऐसा पाठ पढ़ाया जिसे देखकर आसपास वाले लोग भी दंग रह गए। इस लड़की ने लड़के को ना केवल एक के बाद एक लगातार थप्पड़ जड़े बल्कि कान पकड़वाकर उठ्ठक -बैठक लगवाई और पैर छू कर उसे अपनी बहन कहलवाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल ये कहां का है इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

Related posts

राजस्थान में गिरे बर्फ के गोले, वीडियो हुआ वायरल

Srishti vishwakarma

सरकारी स्कूलों में होगा योग, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

Trinath Mishra

नोटबंदी की घोषणा से पहले अडानी-अंबानी को थी सूचना ?

Rahul srivastava