उत्तराखंड

नामांकन दाखिले में किशोर उपाध्याय का नाम गलत, शिकायत दर्ज

Kishor नामांकन दाखिले में किशोर उपाध्याय का नाम गलत, शिकायत दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा नजदीक आते जा रहे हैं राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, पहले टिकट बंटवारे को लेकर राज्य में हलचल और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला और अब एक नया मामला सामने आता दिख रहा है। प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक अब देहरादून से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोर उपाध्याय के नामांकन में पेंच दिखता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय ने नामांकन के दौरान जो डाक्यूमेंट्स लगाए हैं उसमें उनका नाम गलत लिखा हुआ है।

Kishor नामांकन दाखिले में किशोर उपाध्याय का नाम गलत, शिकायत दर्ज

सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक किशोर उपाध्याय ने नामांकन पत्र के साथ डाक्यूमेंट्स लगाए हैं उनमें पैन कार्ड में उनका नाम किशोरी लाल उपाध्याय लिखा हुआ है। इस बात की आपत्ति आर्येन्द्र शर्मा के अधिवक्ता ने जताई है। नाम को लेकर आपत्ति जाहिर करते हुए अधिवक्ता ने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि इस बावत आरओ सहसपुर को लिखित रुप में आपत्ति दर्ज कराई गई है।

आपको बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश सेठी ने इस बात की जानकारी दी है। यहां आपको बता दें कि किशोर उपाध्याय, उत्तराखंड के सहसपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

Related posts

प्रदूषण  का असर: यातायात कर्मियों को वितरित किये जायेंगे 200 मास्क

Trinath Mishra

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के कार्यस्थल का निरीक्षण

Rani Naqvi

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Rahul