उत्तराखंड राज्य

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के कार्यस्थल का निरीक्षण

dehradun 2 मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के कार्यस्थल का निरीक्षण

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बीते मंगलवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के कार्यस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के पूर्व में निर्मित भूमिगत विद्युत गृह गुहा और बांध के दोनों पाश्र्वा पर किये गये कार्यो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूजेवीएन लि0 के अधिकारियों द्वारा लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना और किशाउबहुउद्देशीय परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। परियोजनाओं से उत्तराखण्ड एवं अपर यमुना रिवर बोर्ड के घटक राज्यों को होने वाले विभिन्न लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

dehradun 2 मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के कार्यस्थल का निरीक्षण

बता दें कि उसके बाद मुख्य सचिव ने व्यासी परियोजना के हथियारी पॉवरहाउस व व्यासी बॉध का निरीक्षण किया। निगम अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने व्यासी परियोजना को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के एस0 एन0 वर्मा, प्रबन्ध निदेशक, संदीप सिंघल, निदेशक (परियोजनायें), राजीव अग्रवाल, अधिशासी निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।

Related posts

नाबार्ड चेयरमैन उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर, प्रदेश के सीमांत गांव माणा में खुलेगा बैंक

Samar Khan

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के लिए मतदान शनिवार को होगा

Rani Naqvi

तिरुमाला मंदिर में गैर हिंदुओं का जाना वर्जित, 44 गैर हिंदू छोड़ेंगे मंदिर की नौकरी

Breaking News