Breaking News featured देश

दिल्ली सरकार अस्थायी कर्मियों को देगी स्थायी कर्मियों के समान वेतन

arvind kejriwal दिल्ली सरकार अस्थायी कर्मियों को देगी स्थायी कर्मियों के समान वेतन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों में अस्थायी तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को समान पद पर काम कर रहे अन्य स्थायी कर्मियों के समकक्ष वेतन देने के आदेश दिये हैं। इसके तहत सरकार के सभी विभागों में अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को अब समान पद के लिए तय पेबैंड, ग्रेडपे तथा मंहगाई भत्ते को जोड़कर न्यूनतम वेतनमान दिया जाएगा। यह आदेश निजी कंपनी द्वारा आउटसोर्सिंग आधार पर सरकार के विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

arvind kejriwal दिल्ली सरकार अस्थायी कर्मियों को देगी स्थायी कर्मियों के समान वेतन

वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हाल ही में दिल्ली सरकार के सभी विभागों एवं स्वायत्त संस्थानों में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन देने की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों को आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अुनसार ठेके पर नियुक्त कर्मचारियों को उनके अनुबंध समाप्त होने तक नये वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

नया अनुबंध साइन करने पर भी कर्मचारियों को यही वेतनमान दिया जाएगा लेकिन इसमें समय-समय पर घोषित होने वाला महंगाई भत्ता शामिल कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में समरूपता लाने के उददेश्य से यह निर्णय लिया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह उसके चुनावी वादों का ही हिस्सा है जबकि विपक्ष इस निर्णय को निगम चुनावों से जोड़कर देख रहा है।

Related posts

सपा परिवार की बहू के बाद साढ़ू प्रमोद गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, कहा- नेताजी तो अखिलेश के बंधक

Neetu Rajbhar

शेयर बाजारों की शुरुआत अच्छी

Trinath Mishra

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘कर्नाटक को लूटने वालों को विधानसभा में लाना चाहते हैं पीएम मोदी’

rituraj