Breaking News देश

गणतंत्र दिवस के जश्न में शरीक हुआ गूगल, बनाया खास डूडल

google doodle गणतंत्र दिवस के जश्न में शरीक हुआ गूगल, बनाया खास डूडल

नई दिल्ली। भारत में एक तरफ 68वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस के जश्न में गूगल भी शरीक हो गया है। गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास तरह का डूडल बनाया है, जो 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को समर्पित है।

आज के दिन के महत्व को समझते हुए गूगल ने अपने होम पेज के डूडल को गणतंत्र दिवस के हिसाब से बनाया है। जिसमें वो भीड़ दिख रही है जो राजपथ पर परेड देखने आती है। इसके साथ ही तिरंगे के रंगों से सजा हुआ रास्ता सबसे महत्वपूर्ण गूगल का अपना नाम है जो खुद परेड की शक्ल में नजर आ रहा है।

google doodle गणतंत्र दिवस के जश्न में शरीक हुआ गूगल, बनाया खास डूडल

बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राजपथ पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रपति की सलामी के बाद भारतीय सेना ने राजपथ पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

इस साल 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस एच.एच. मोहम्मद बिन जायद ने शिरकत की।

Related posts

अफवाहें न फैलाएं, राजनीतिक दलों को धैर्य रखने की आवश्यकता: सत्यपाल मलिक

bharatkhabar

वानी, दुजाना के बाद अब मूसा की बारी, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

piyush shukla

सुरक्षाकर्मी के अपमान पर हरभजन सिंह नाराज, कार्रवाई की मांग

Aditya Gupta