Breaking News featured देश

वानी, दुजाना के बाद अब मूसा की बारी, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

mosa वानी, दुजाना के बाद अब मूसा की बारी, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

नई दिल्ली। भारत में अलकायदा के नेटवर्क की जिम्मेदारी संभाल रहे चीफ जाकिर मूसा को इस वक्त सुरक्षाबलों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा के नारपोरा इलाके के त्राल में घेर लिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसके साथ एक स्थानीय कमांडर सालेह मोहम्मद अखून को भी सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सुरक्षा बलों को लम्बे समय से जाकिर मूसा की तलाश थी।

mosa वानी, दुजाना के बाद अब मूसा की बारी, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

बताया जा रहा है कि इस पूरे सर्च अभियान में करीब साढ़े तीन घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया है। फिलहाल सेना और सुरक्षाबलों के इस अभियान की की भनक लगते ही मूसा के पैतृक गांव नारपोरा त्राल में स्थानीय लोग सड़कों पर आ गये हैं। लोगों ने सड़के जाम कर दी हैं। लोग सुरक्षाबलों को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते सुरक्षाबलों को ऑपरेशन करने में दिक्कतें आ रही हैं। सड़कों पर स्थानीय पुरूष स्त्रियां और बच्चों ने जाम लगा दिया है।

आतंकी मूसा के साथ 3 आतंकियों के होने की संभावना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घाटी में वानी के मारे जाने के बाद मूसा ने उसकी जगह ली थी। इसके बाद हिजबुल को छोड़कर मूसा ने अपना संगठन कश्मीर में खड़ा करना चाहा था। फिलहाल वह अलकायदा के कमांडर के तौर पर अपना मिशन पूरा करने में लगा था। अलकायदा ने पहली बार मूसा के जरिए भारत में अपना कमांडर खड़ा किया था।

Related posts

UP: एक दिन में 25.51 करोड़ पौधरोपण पर अखिलेश यादव का तंज, पूछे ये सवाल

Shailendra Singh

आज वाराणसी के दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, भारत-जापान की दोस्ती के प्रतीक ‘रूद्राक्ष’ करेंगे उद्घाटन

Rahul

प्रदेश के 89 खंडों में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुषेण संजीवनी योजना: तुलसीराम

Trinath Mishra