देश Breaking News

राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों ने दिखाई परंपरा की झलक

republic राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों ने दिखाई परंपरा की झलक

नई दिल्ली। हर बार राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास तैयारियां की जाती है। चाहे वो परेड हो या फिर राजपथ पर सजावट सब कुछ खास होता है। इस बार की गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकलने वाली परेड के साथ झांकिया बेहद खास हुई। 23 राज्यों की निकली झांकी में इस बार हर झांकी ने देश को खास संदेश दिया। सैनिकों के बाद राज्यों की निकली झांकी में महिला शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए झांकी निकाली गई तो कहीं पर बेटी को पढ़ाने का संदेश दिया गया।

india army 2 राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों ने दिखाई परंपरा की झलक

सैन्य शक्तियों की उपलब्धि का नजारा

इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड में सैन्य शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज उपलब्धियां का नज़ारा राजपथ पर देखने को मिला। पहले भारतीय सैनिकों के तीनों दलों में अपना दम दिखाया। फिर एनएसजी कमांडो ने अपनी ताकत का एक छोटा-सा  हिस्सा राजपथ पर लोगों को दिखाया।

jammu and kashmir 1 राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों ने दिखाई परंपरा की झलक

आंतकी बुरहान पर झांकी

साल 2016 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद हुए हिंसा और प्रदर्शन की वजह से पर्यटकों की संख्या कम हुई है और इससे प्रदेश पर क्या असर पड़ा है इसका नजारा भी झांकी में देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर की झांकी में वहां की स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

maharastra राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों ने दिखाई परंपरा की झलक

तिलक की कहानी

इस बार महाराष्ट्र की झांकी स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 160वीं सालगिराह के आधार पर बनाई गई। इस झांकी में तिलक की कई कहानियों को दर्शाया गया। इनमें बताया जाएगा कि कैसे उन्होंने केसरी अखबार शुरू किया, कैसे उन्होंने गणेश उत्सव की शुरुआत की और फिर कैसे मांडला जेल गए। एक तरफ तिलक की कहानी तो दूसरी तरफ दो लोग कुश्ती खेलकर वहां के स्थानीय खेल को दर्शाया गया।

haryana राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों ने दिखाई परंपरा की झलक

बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ

हरियाणा की सरजमीं से बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम की झलक भी गणतंत्र दिवस की परेड में देखने को मिली। झांकी के दौरान बेटी को बचाने और पढ़ाकर आगे बढ़ाने के लिए एक गीत भी बजता रहा। हरियाणा की झांकी में प्रदेश की बेटियों की हौसलों की कहानी और उनकी उपलब्धातओं के बारे में जानकारी दी गई।

दुर्गा पूजा की झलक

पश्चिम बंगाल की झांकी में वहां की पारंपरिक पूजा दुर्गा पुजा की कहानी देखने को मिली। दुर्गा पुजा में क्या-क्या खास होता है झांकी के माध्यम से उसे प्रदर्शित किया गया।

kejriwal 3 राजपथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियों ने दिखाई परंपरा की झलक

शिक्षा को बेहतर बनाने की कोशिश

दिल्ली के सरकारी स्कूलो को बेहतर बनाने की कोशिश का नजारा राजपथ पर देखने को मिला। दिल्ली की झांकी को सरकारी स्कूलों को केंद्र करके बनाया गया था। दिल्ली की झांकी निकलते समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खड़े हो गए।

 

Related posts

पंजाब में सालाना 1,200 करोड़ रुपये की बिजली चोरी का सनसनीखेज खुलासा

Trinath Mishra

बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रशासन से की जांच की मांग

Trinath Mishra

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने जैन मुनि तरूण सागर महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

mahesh yadav