Breaking News featured देश

‘हाथ’ को मिला ‘साइकिल’ का साथ, एक साथ लड़ेंगे चुनाव

congress 1 'हाथ' को मिला 'साइकिल' का साथ, एक साथ लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। सपा और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए गठबंधन का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। लखनऊ के ताज होटल में सपा और कांग्रेस ने संयुक्त बैठक कर इस बात की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की दखल से इस बात का एलान किया गया है।

congress 1 'हाथ' को मिला 'साइकिल' का साथ, एक साथ लड़ेंगे चुनाव

 

बता दें कि शनिवार को दिनभर की ऊहापोह के बाद देर शाम सोनिया गांधी ने अखिलेश को फोन किया था। राहुल और प्रियंका गांधी भी कोशिशें करते रहे। पहले कांग्रेस सपा से 110 से 120 सीट मांग रही थी। सपा के नेता किरनमय नंदा के मुताबिक गठबंधन हो गया है। 105 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इन सभी सीटों पर सपा अपने कैंडिडेट्स नहीं उतारेगी।

सूत्रों के मुताबिक, सपा में विवाद के वक्त अखिलेश ने कांग्रेस को 150 सीटें देने का भरोसा दिया था लेकिन सपा और साइकिल मिलने के बाद मजबूरी का हवाला देकर 121 सीटें ऑफर कीं। कांग्रेस इस पर राजी हुई तो अखिलेश 100 पर पहुंच गए। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के कुछ लोग एडजस्ट करने हैं। कुछ पुराने और आजम खान जैसे नेताओं से सीटों की मांग आ गई है। ऐसे में वह 100 से ज्यादा सीटें नहीं दे पाएंगे। इसलिए शनिवार को गठबंधन होते-होते रह गया था। अंततः रविवार को फिर से कांग्रेस व सपा के नेताओं के साथ बैठक में सीटों को लेकर तालमेल हो गया है। कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने कहा कि जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।

समाजवादी पार्टी ने की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा-

sp 4 'हाथ' को मिला 'साइकिल' का साथ, एक साथ लड़ेंगे चुनाव

Related posts

20 अप्रैल 2022 का पंचांग: बुधवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

कोरोना को लेकर केंद्र ने राज्यों के साथ बुलाई बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

Aditya Mishra

बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, दलित-ब्राह्मण के दम पर मिलेगी सत्ता: सतीश मिश्रा

Aditya Mishra