Breaking News यूपी

बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, दलित-ब्राह्मण के दम पर मिलेगी सत्ता: सतीश मिश्रा

228829793 4910969075584966 8530654502942641256 n बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, दलित-ब्राह्मण के दम पर मिलेगी सत्ता: सतीश मिश्रा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने युद्धस्तर पर 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ब्राह्मण, पिछड़ा और मुस्लिम सम्मेलनों का दौर जारी है। इतना हीं नहीं तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी भी उतार चुकी है। इस बीच पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन की कमान संभाल रहे राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने ऐलान किया है कि बसपा किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आगरा मंडल पहुंचे बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने योगी सरकार पर आरोपों को झड़ी लगात हुए कहा कि बिकरू कांड के बाद निर्दोषों को फंसाया गया। कई परिवारों को बर्बाद कर दिया गया। सरकार को बताना चाहिए कि खुशी दुबे का क्या अपराध था। वो नई नवेली दुल्हन थी। आखिर दोष सिर्फ इतना है कि खुशी दुबे ने बिकरू कांड के दोषी के परिवार में शादी की।

229941930 4910969395584934 6748380086447392055 n बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, दलित-ब्राह्मण के दम पर मिलेगी सत्ता: सतीश मिश्रा

बसपा नेता ने कहा कि लेकिन, ब्राह्मण समाज अब अपने अपमान का बदला जरूर लेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को बसपा से ज्यादा सम्मान किसी पार्टी ने नहीं दिया है। सबसे ज्यादा मंत्री हमारी सरकार में ब्राह्मण समाज से थे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर दलित और ब्राह्मण समाज अपनी सरकार बनाएगा। मायावती के नेतृत्व में हम प्रदेश को बेहतरीन सरकार देंगे।

229636731 4910969232251617 6731546964079292755 n बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, दलित-ब्राह्मण के दम पर मिलेगी सत्ता: सतीश मिश्रा

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इस चुनाव में हम अपने दम पर उतरेंगे और योगी सरकार का तख्तापलट करेंगे। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा के साथ सर्वजन समाज खड़ा है।

223381972 4910968725585001 1487046587070616024 n बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, दलित-ब्राह्मण के दम पर मिलेगी सत्ता: सतीश मिश्रा

बसपा सांसद ने कहा कि मायावती का शासन सबने देखा है। कानून व्यवस्था एकदम टाइट रहती है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़ देते हैं या कहीं छिप जाते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती के शासन की विरोधी भी तारीफ करते हैं। हमारी ही सरकार एकमात्र ऐसी व्यवस्था दे सकती है जिसमें सर्वजन चैन से रह सकेगा।

224998783 4910968955584978 6118407370303922577 n बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, दलित-ब्राह्मण के दम पर मिलेगी सत्ता: सतीश मिश्रा

Related posts

त‍िकुन‍िया ह‍िंसा की बरसी पर क‍िसान नेता राकेश ट‍िकैत पहुंचे लखीमपुर खीरी, सरकार पर बोला हमला

Rahul

बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीनेशन, सीएम नितीश कुमार ने अपने 70 वें जन्मदिन पर की घोषणा

Aman Sharma

सिद्धार्थनगर में चुनाव प्रचार के लिए आए नेताओं ने लोगोंं से मांगा समर्थन

Rahul srivastava