उत्तराखंड

महिला कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-मंजीरे बजाकर की टिकट की मांग

dharampur महिला कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-मंजीरे बजाकर की टिकट की मांग

देहरादून। भाजपा में असंतुष्टों द्वारा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी देहरादून की धर्मपुर सीट पर टिकट के लिए जंग गहराने लगी है। भाजपा चुनाव प्रबंधन इस सीट पर माथापच्ची में लगा है। टिकट के दावेदार दिल्ली में डटे हुए हैं।

dharampur महिला कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-मंजीरे बजाकर की टिकट की मांग

वहीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में ढोल-मजीरे के साथ विनोद चमोली को धर्मपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने के लिए धरने पर बैठी हैं। उक्त महिला कार्यकर्ता धरने के दौरान हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे भी लगा रहीं थीं। प्रदेश कार्यालय परिसर में बैठी महिला कार्यकर्ताओं ने ‘धर्मपुर की बोली, विनोद चमोली’, हमारा नेता कैसा हो विनोद चमोली जैसा हो के नारों का उद्घोष कर रहीं थीं। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि विनोद चमोली को धर्मपुर विधानसभा से टिकट की घोषणा होने तक प्रदेश कार्यालय में धरने पर डटी रहेंगी।

Related posts

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने पेश किया 57400.32 करोड़ रुपए का बजट, गैणसैंण को बड़ी सौगात

Saurabh

कोरोना काल में ‘इम्यूनिटी बूस्टर’ को समझें, हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र कर रहा है काम

Nitin Gupta

सीएम रावत ने की बैठक उत्तराखंड के कई मुद्दे पर की चर्चा..

Mamta Gautam