featured देश

केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

Bjp 1 केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

तालचेरी। दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर वार लगातार जारी है। ताजा खबरों के मुताबिक केरल के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारियों के मुताबिक कन्नूर जिले में कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के 30 वर्षीय कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

Bjp 1 केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

आपको बता दें कि इतना ही नहीं राज्य में एक और अन्य घटना में थालीपरंबा क्षेत्र में आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाया गया है, आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यालय पर एक देसी बम भी फेंका गया है, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक थालीपरंबा क्षेत्र मे मारे गए कार्यकर्ता का नाम संतोष है और उसकी हत्या तब की गई है जब वह अपने घर में अकेला था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भाजपा के कार्यकर्ता की मौत उसे अस्पताल ले जाते वक्त हुई।

Related posts

जिम्मेदार कौन! प्रियंका के संगीन आरोप, ‘केंद्र सरकार कर रही फर्जी आंकड़ेबाजी’

Shailendra Singh

यूपी बोर्ड रिजल्ट आज होगा रिलीज, यहां से देखें अपना रिजल्ट

bharatkhabar

रॉल्स रायस ने डील हासिल करने के लिए भारतीय दलाल को दिए थे 28 करोड़

Rahul srivastava