देश

नोटबंदी के खिलाफ अर्धनग्न होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनूठा प्रदर्शन

pro 1 नोटबंदी के खिलाफ अर्धनग्न होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनूठा प्रदर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली के करोलबाग में नोटबंदी के खिलाफ कड़कडाती ठंड व बारिश के बावजूद अर्धनग्न प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

pro 1 नोटबंदी के खिलाफ अर्धनग्न होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनूठा प्रदर्शन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के सभी 14 जिलों में धरने व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में कटोरा लेकर अर्धनग्न अवस्था में ‘मोदी तेरे राज में कटोरा मेरे हाथ में’ की नारेबाजी करते हुए यह प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस महासचिव और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने भी हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड से संसद तक, मंडी हाउस से संसद भवन तक व जंतर मंतर से ससंद भवन तक मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।

चाको ने कहा, कांग्रेस का यह प्रदर्शन नोटबंदी से आम लोगों को हुई परेशानी के खिलाफ और आदित्य बिरला व सहारा ग्रुप से 65 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार पर सरकार से जवाब मांगने के लिए किया गया। चाको ने कहा, नोटबंदी के लाखों लोग दिल्ली से पलायन कर चुके है। क्योंकि नकदी की कमी के कारण मजदूरों का दिल्ली में रहना दूभर हो गया है।

Related posts

हर मुश्किलों में अफ्रीका के साथ है भारत: प्रणब मुखर्जी

bharatkhabar

भले ही फांसी पर चढ़ना पड़े, सरकार को हटाकर ही दम लूंगा- लालू यादव

Pradeep sharma

अलविदा 2017- पंजाब में कैप्टन के साथ कांग्रेस की हुई बल्ले-बल्ले

piyush shukla