देश

सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं का विरोध जारी

TMCj सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं का विरोध जारी

भुवनेश्वर। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी जमकर हंगामा किया है। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने आज शाम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर हमला कर करीब 20 लोगों को घायल कर दिया, साथ ही भाजपा मुख्यालय पर आग लगाने की भी कोशिश की गई। इसके साथ ही आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार पर हमला कर उन्हे भी चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

TMCj सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं का विरोध जारी

तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता बंदोपाध्याय को रोज वैली ग्रुप के पोंजी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने मंगलवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। एजेंसी उन्हें कल देर रात ही भुवनेश्वर लेकर आयी है। इससे पहले सीबीआई ने तृणमूल के एक अन्य सांसद तापस पाल को समान आरोपों में गिरफ्तार किया था। वह तीन दिन तक सीबीआई हिरासत में रहे थे। चौथी बार लोकसभा सदस्य चुने गए और पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार में राज्यमंत्री रहे बंदोपाध्याय को कथित रूप से विभिन्न प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं देने और असहयोगी रवैये के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

तृणमूल नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए रामनगर से विधायक अखिल गिरि के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां सीबीआई कार्यालय के बाहर धरना दिया। तृणमूल कांग्रेस की ओडिशा ईकाई के कई सदस्यों और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष आर्य कुमार ज्ञानेन्द्र ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ज्ञानेन्द्र ने कहा, सीबीआई ने सुदीप बंदोपाध्याय और तापस पाल को राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार किया है।

Related posts

बीएमसी को कंगना ने दिया कानूनी जवाब, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Trinath Mishra

FICCI के सह-अध्यक्ष राजेश शर्मा Honorary Doctorate से सम्मानित

Saurabh

बाढ़ में डूब राजस्थान, बारिश की तबाही आपके होश उड़ा देगी..

Rozy Ali