featured Breaking News देश

होर्डिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बताया दुर्गा अवतार, भाजपा का विरोध

Priyanka Poster होर्डिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बताया दुर्गा अवतार, भाजपा का विरोध

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में कुछ कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर एक बार फिर विवादित होर्डिंग लगाई है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर लगा दिये हैं जिसमें उनकी तुलना इंदिरा गांधी से की गयी है।

Priyanka Poster

सुभाष चौराहे पर लगवाई गई होर्डिंग का मजमून कुछ यूं था “वो इंदिरा, वो दुर्गा का फिर नया आगाज है। ये हिंद की है शेरनी, हिंदुस्तान की आवाज है”। होर्डिंग पर इंदिरा गांधी के साथ ही सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी की फोटो भी है। नीचे अंग्रेजी में लिखा है कि “इंदिरा इज बैक”। यह होर्डिंग चर्चा में है।

इस पोस्टर में प्रियंका को देवी दुर्गा का अवतार बताकर उन्हें हिन्दुस्तान की शेरनी बताया है। इलाहाबाद में जगह-जगह लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर भाजपा ने कड़ा एतराज जताते हुए इसे देवी- देवताओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की है|

Related posts

इंडोनेशिया में आए भूंकप और सुनामी का फायदा उठाकर 3 जेल से भागे 1400 कैदी

rituraj

HAPPY BIRTHDAY: इंडियन टीम के तीन खिलाड़ियों का जन्मदिन आज, मिल रही खूब बधाईयां

Hemant Jaiman

राउरकेला में पटाखों के बाजार में भीषण आग लगने से एक की मौत

Rani Naqvi