पंजाब

एजेंडा नहीं उपलब्धियां गिनाएं कैप्टन : प्रकाश सिंह बादल

PrakaSH SINGH BADAL एजेंडा नहीं उपलब्धियां गिनाएं कैप्टन : प्रकाश सिंह बादल

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला। बिटंडा में संगत दर्शन को आए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पंजाब को जनता को अपने चुनावी एजेंडा गिनाने के बजाय अपने कार्यकाल की उपलब्धियाों के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के विकास में कितने काम किए जनता को इस बात का प्रमाण देना चाहिए। मुख्यमंत्री बादल ने कैप्टन अमरिंदर को किसान व जनता विरोधी बताते हुए कहा कि जब कैप्टन पंजाब के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने किसानों के बिजली को माफ करने से इंकार कर दिया था।

PrakaSH SINGH BADAL एजेंडा नहीं उपलब्धियां गिनाएं कैप्टन : प्रकाश सिंह बादल

जिसके बोझ से आज भी किसान दबा पड़ा है। यही नहीं प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन की अलोकप्रिय नीतियों के कारण पंजाब विकास के मामले में वर्षों पीछे चला गया था। मुख्यमंत्री बादल ने कैप्टन के साथ ही केजरीवाल को भी एसवाईएल पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने को कहा। एसवाईएल पर आम आदमी पार्टी की भूमिका से पंजाब की जनता परिचित हो चुकी है। ऐसी पंजाब विरोधी ताकतों को जनता आगामी विधान सभा चुनाव में जमकर सबक सिखायेगी।

Related posts

मौसम का बदलेगा मिजाज, बूंदाबांदी की संभावना, लेकिन ज्यादा रहेगी गर्मी

bharatkhabar

एक रॉन्ग नंबंर से हुआ प्यार, फिर जो हुआ….

Vijay Shrer

पंजाब में नई ट्रांसपोर्ट नीति का नोटिफिकेशन जारी, नहीं चल पाएगी निजी बसे

Vijay Shrer