Uncategorized

प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ आप विधायक जरनैल सिंह लड़ेंगे चुनाव

BADAL प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ आप विधायक जरनैल सिंह लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लम्बी में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने रैली की। कोलियांवाली में आयोजित रैली में आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जरनैल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। जरनैल सिंह वर्तमान समय में दिल्ली से विधायक हैं तथा पंजाब के सह प्रभारी भी हैं।

BADAL प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ आप विधायक जरनैल सिंह लड़ेंगे चुनाव
रैली को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल व पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा एक दूसरे के खिलाफ कमजोर प्रत्याशी खड़ा करते रहे हैं। जिसके कारण उन्हें जीतने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस परम्परा से हटकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने एक विधायक को उतार है। जो पंजाब के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि अकाली सरकार द्वारा पूरे पंजाब में विकास की बात की जाती है। लेकिन खुद मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही विकास नहीं हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को विकास के मामले में बहस करने की खुली चुनौती दी।

Related posts

bharatkhabar

The best sights and bites in Hong Kong: readers’ travel tips

bharatkhabar

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कश्‍मीर में भड़की हिंसा

bharatkhabar