पंजाब

बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे ‘आप’ के ये नेता

BADAL बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे 'आप' के ये नेता

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के ‘लम्बी’ में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। बता दें कि ‘लम्बी’ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का विधानसभा क्षेत्र भी है। अपने इस चुनावी अभियान में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनावी एजेंडे की घोषणा करने के साथ पंजाब में प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जनरैल सिंह को प्रत्याशी के रूप में उतारने का भी ऐलान किया। जरनैल सिंह वर्तमान समय में दिल्ली से विधायक हैं तथा पंजाब के सह प्रभारी भी हैं।

BADAL बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे 'आप' के ये नेता
रैली को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल व पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा एक दूसरे के खिलाफ कमजोर प्रत्याशी खड़ा करते रहे हैं। जिसके कारण उन्हें जीतने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस परम्परा से हटकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने एक विधायक को उतारा है जो पंजाब के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि अकाली सरकार द्वारा पूरे पंजाब में विकास की बात की जाती है। लेकिन खुद मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही विकास नहीं हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को विकास के मामले में बहस करने की खुली चुनौती दी।

Related posts

रकाबे में कमी का मुद्दा उठाते ही मच गया शोर-शराबा, सदन स्थगित

Trinath Mishra

स्कूल बस नहर में पलटी, 8 बच्चों की मौत

Rahul srivastava

सिद्धू के खिलाफ कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर पाए सोनी

kumari ashu