लखनऊ। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने अपने आवास 5 कालीदास मार्ग पर सपा के विधायकों समते करीब 500 लोगों का जनता दरबार लगाया है। जनता दरबार में आम लोगों को संबोधित करने से पहले अखिलेश यादव ने विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में अखिलेश यादव ने विधायकों को आगामी विधानसभा चुनावों में काम करने के लिए अलग से टिप्स दिए।
जनता दरबार में बोले अखिलेश
विधायकों को टिप्स देने के बाद अखिलेश ने जनता दरबार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा “पैसा काला-सफेद नहीं होता,लेनदेन काला-सफेद होता,कुकरैल नाले में भी पता चला,पैसे बह रहे।
सरकार बनाने का किया दावा
अखिलेश ने जनता दरबार में एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही कहा कि राज्य की जनता जान चुकी है कि विकास किसने किया है इसलिए वो दोबारा समाजवादी पार्टी का साथ देगी।